home page

जोराबाट में कृत्रिम जलभराव, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम

 | 
जोराबाट में कृत्रिम जलभराव, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम


गुवाहाटी, 11 मई, (हि.स.)। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र जोराबाट इलाके में कृत्रिम जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी भर गया।

कृत्रिम जलभराव का असर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी देखा गया, जहां सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके चलते राजमार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया। कार्यालय जाने वाले लोगों समेत आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश