रंगापारा रेलवे स्टेशन पर चोरी के तीन मोबाइल समेत एक गिरफ्तार
शोणितपुर (असम), 08 जुलाई (हि.स.)। रंगापारा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर आज सुबह पहुंची डोनी पोलो एक्सप्रेस में चलाए गये तलाशी अभियान के दौरान एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को सुरक्षा प्रदान हेतु आरपीएफ सोहन लाल प्रधान, हेड कांस्टेबल देबाशीष मिश्रा, कांस्टेबल उमाकांत यादव तथा कांस्टेबल सुनील कुमार, आरपीएफ पोस्ट/आरपीएएन, निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी के निर्देशन अभियान चलाया गया। बताया गया है कि रेलवे परिसर में चाय की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं तथा अन्य असामाजिक तत्वों एवं टीओपीबी अपराधियों के विरुद्ध निवारक अभियान चलाने के दौरान एक व्यक्ति को स्लीपर कोच से चलती ट्रेन से उतरते समय देख शक के आधार पर आरपीएफ की टीम ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ शुरू की।
तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जिसमें एक मोटोरोला (काला रंग),
इटेल (ग्रेडिएंट ग्रीन रंग) तथा
वीवो (ऑरोरा गोल्ड रंग) के मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के अनुसार आरोपित व्यक्ति तीनों मोबाइल फोन को ढेकियाजुली क्षेत्र में बेचने की योजना बनाई थी।
आरोपित की पहचान राजा नार्ज़ारी (27, शोणितपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद रंगापारा रेलवे आरपीएफ ने आरोपित को मोबाइल समेत राजा नार्जारी को रंगापारा जीआरपी को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा

