home page

शिवसागर में आरोग्य एमआईई प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

 | 
शिवसागर में आरोग्य एमआईई प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ


शिवसागर (असम), 10 सितंबर (हि.स.)। सेवा भारती पूर्वांचल के तत्वावधान में तथा शिवसागर जिले के राजाबाड़ी स्थित चाओ-का-फा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से ‘आरोग्य एमआईई’ प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में चाओ-का-फा अस्पताल के सीईओ डॉ. राजीव यादव और माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. भास्कर दास उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेवा भारती पूर्वांचल के आरोग्य एमआईई परियोजना प्रमुख डॉ. अरुण कुमार बनर्जी, सेवा भारती पूर्वांचल के प्रांत संगठन मंत्री कृष्णकांत गोगोई तथा आरोग्य एमआईई के प्रांत प्रमुख रणजीत बूढ़ागोहाईं सहित संगठन के पूर्णकालिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह प्रशिक्षण वर्ग 7 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश