home page

तेजपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, भारतीय सेना के जवान की मौके पर मौत

 | 
तेजपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, भारतीय सेना के जवान की मौके पर मौत


शोणितपुर (असम), 17 अप्रैल (हि.स.)। असम के तेजपुर के रत्नपुर क्षेत्र में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने आज बताया कि मृतक की पहचान भारतीय सेना के जवान आकाश लिम्बू के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश