home page

इंफाल पूर्व में भूमिगत ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद

 | 
इंफाल पूर्व में भूमिगत ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद


इंफाल, 25 अगस्त (हि.स.)। असम राइफल्स ने भारतीय सेना और इंफाल ईस्ट पुलिस कमांडो के साथ संयुक्त अभियान में मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के सिनाम कोम इलाके में एक भूमिगत ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं।

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने 24 अगस्त को तड़के करीब 3 बजे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मेटल डिटेक्टर और विस्फोटक पहचानने वाले खोजी कुत्ते की मदद ली गई।

अभियान के दौरान दो राइफल, तीन पिस्तौल/बंदूक, तीन हैंड ग्रेनेड, एक मोर्टार शेल, मैगजीन और 37 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सगोलमांग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश