home page

मणिपुर में संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

 | 
मणिपुर में संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद


इंफाल, 17 सितंबर (हि.स.)। मणिपुर के थौबल जिले में हेरोक पुलिस थाना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 10वीं बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने हेरोक पार्ट-III के उयोक चिंग मामांग इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान एक डबल बैरल ब्रीच लोडिंग (डीबीबीएल) बंदूक, मैगजीन के साथ एक देशी राइफल और 5.56 मिमी के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश