home page

रंगापाड़ा में हथियार के बल पर 22 लाख के आभूषण लूटे

 | 
रंगापाड़ा में हथियार के बल पर 22 लाख के आभूषण लूटे


शोणितपुर (असम), 04 अप्रैल (हि.स.)। शोणितपुर के रंगापाड़ा में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी से लगभग 22 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामनिगांव निवासी संतोष साह अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाया, उनके साथ मारपीट की और आभूषण छीनकर फरार हो गए।

यह घटना घर लौटने के दौरान रास्ते में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश जारी है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश