बाईहाटा में पिस्तौलधारी बदमाशों का तांडव, स्वर्ण कारोबारी से लाखों के आभूषण लूटे
| Sep 23, 2026, 09:23 IST
गुवाहाटी, 23 सितंबर (हि.स.)। कामरूप जिले के बाईहाटा चारियाली में पिस्तौलधारी बदमाशों ने देर रात एक स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को बंदूक दिखाकर धमकाया और उसके पास मौजूद कीमती आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस बदमाशों की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने के लिए जांच कर रही है। लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का फिलहाल इंतजार है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

