परिवार के साथ मां कामाख्या धाम पहुंचे लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह, लिया आशीर्वाद
| Nov 7, 2026, 16:31 IST
गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। लोकप्रिय पार्श्व गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां कामाख्या के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
परिवार के साथ मंदिर पहुंचे गायक की उपस्थिति को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखी गई। मां कामाख्या के दर्शन के बाद अरिजीत सिंह ने मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

