बिहू समितियों को रात 12 बजे से पहले कार्यक्रम समाप्त करने का आह्वान
| Apr 26, 2026, 10:45 IST
गुवाहाटी, 26 अप्रैल (हि.स.)। निशामनि हालोई की हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद बिहू सुरक्षा समिति ने राज्यभर की सभी बिहू समितियों से अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 12 बजे से पहले समाप्त करने का आह्वान किया है।
समिति ने कहा कि देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों के बाद दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए आयोजकों को अधिक सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है।
घटना के मद्देनज़र समिति ने सभी बिहू आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए समय सीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
साथ ही बिहू सुरक्षा समिति ने प्रशासन से भी आवश्यक दिशा-निर्देश लागू करने और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

