home page

बाढ़ प्रभावितों को ईएमआई भुगतान में बड़ी राहत, अगले छह माह तक केवल ब्याज देना होगा

 | 
बाढ़ प्रभावितों को ईएमआई भुगतान में बड़ी राहत, अगले छह माह तक केवल ब्याज देना होगा


गुवाहाटी, 29 जुलाई (हि.स.)। असम के बाढ़ प्रभावित ऋणग्रस्त लोगों को राहत देते हुए एपेक्स बैंक लिमिटेड ने विशेष पुनर्भुगतान योजना की घोषणा की है।

इस योजना के तहत बैंक के ऋणधारकों को आगामी छह माह तक केवल ऋण का ब्याज चुकाना होगा। इस अवधि में मूलधन की किस्त के भुगतान को स्थगित रखा जा सकेगा।

बैंक ने यह निर्णय बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को अस्थायी आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है, ताकि वे प्राकृतिक आपदा के बाद वित्तीय दबाव से कुछ हद तक उबर सकें। यह सुविधा केवल एपेक्स बैंक लिमिटेड से ऋण लेने वाले पात्र ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश