home page

एपीडीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं 36 घंटे के लिए रहेंगी बंद

 | 
एपीडीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं 36 घंटे के लिए रहेंगी बंद


गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। तकनीकी कारणों से कंपनी की ऑनलाइन सेवाएं 36 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

एपीडीसीएल के अनुसार एआरएमएस, माय बिजुली और बिजुली बंधु पोर्टल 28 फरवरी की रात 9 बजे से 2 मार्च की सुबह 9 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ता इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि कुछ तकनीकी सुधार एवं सिस्टम में आवश्यक कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। एपीडीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने खातों में पर्याप्त धनराशि जमा रखें।

निर्धारित अवधि के बाद सभी सेवाएं पुनः सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश