home page

डिब्रूगढ़ पहुंची एपीसीसी की ‘समय परिवर्तनर’ यात्रा

 | 
डिब्रूगढ़ पहुंची एपीसीसी की ‘समय परिवर्तनर’ यात्रा


गुवाहाटी, 01 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की ‘समय परिवर्तनर’ यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को डिब्रूगढ़ जिले में पहुंचा। एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में यात्रा नाहरकटिया, दुलियाजन और टिंगखोंग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी।

कार्यक्रम की शुरुआत नाहरकटिया के रैडोंगिया नामघर में पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद पदयात्रा और बाइक रैली निकाली गई।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गौरव गोगोई ने “नया और महान असम” बनाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने स्थानीय धार्मिक स्थलों का दौरा किया तथा ऑयल इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों से संवाद किया। नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और सांसद प्रद्युत बरदलै सहित कई वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। यात्रा रविवार को तिनसुकिया जिले में जारी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश