home page

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर असम कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 | 
राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर असम कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 20 अगस्त (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद बोलिन कुली द्वारा 21 मिट्टी के दीप जलाकर की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, विधायक अब्दुर रहीम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा बरठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और महिला सशक्तीकरण के उनके दृष्टिकोण को याद किया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश