home page

तिताबर में गौरव गोगोई का चुनाव प्रचार तेज, सीएम पर साधा निशाना

 | 
तिताबर में गौरव गोगोई का चुनाव प्रचार तेज, सीएम पर साधा निशाना


गुवाहाटी, 28 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने तिताबर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम की जनता “गंदी राजनीति” नहीं देखना चाहती।

गोगोई ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रण कुर्मी के समर्थन में कई सभाएं कीं और लोगों से एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार डर और दबाव की राजनीति कर रही है तथा महिलाओं को योजनाओं के नाम पर धमकाया जा रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और अस्पतालों में सुविधाओं की कमी है। गोगोई ने विश्वास जताया कि इस बार जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को समर्थन देगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश