home page

कांग्रेस छोड़ एपीसीसी महासचिव पल्लवी सैकिया ने तेजपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन पत्र

 | 
कांग्रेस छोड़ एपीसीसी महासचिव पल्लवी सैकिया ने तेजपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन पत्र


शोणितपुर (असम), 23 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में एपीसीसी महासचिव पल्लवी सैकिया ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

पल्लवी सैकिया तेजपुर सीट से कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने के बाद उन्होंने असंतोष जताते हुए यह कदम उठाया। इस्तीफे के तुरंत बाद उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने का फैसला किया।

उन्होंने सोमवार को तेजपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके इस फैसले से तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश