home page

बीटीसी क्षेत्र में संगठन मजबूत करने के लिए असम कांग्रेस ने गठित की 37 सदस्यीय समन्वय समिति

 | 
बीटीसी क्षेत्र में संगठन मजबूत करने के लिए असम कांग्रेस ने गठित की 37 सदस्यीय समन्वय समिति


गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 37 सदस्यीय विशेष समन्वय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश पर गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। समिति तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी।

बिरखांग बोडो को नवगठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बिष्टी कुमार बसुमतारी, नारायण अधिकारी, नवास बसुमतारी, प्रेम हसदा, अब्दुल बारेक, स्टीफन लाकड़ा और अंचुला गौरा दैमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अशरफुल इस्लाम शेख को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रफुल्ल बोडो, सिबराम बसुमतारी, धनेश्वर बोडो, शेफाली मराक, कृष्णपद साहा, हलीमा खातून, रोहित परिगा, बिमल मुसाहारी और मजहरुल इस्लाम (उत्तम) को संयुक्त संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति में 16 सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें सनमणि मुर्मू, डेनियल मार्डी, धर्मेश्वर बोडो, उषा बोडो, अरुण नर्जारी, कृष्णा भट्टाचार्य, मुजीबुर रहमान और खलीलुर रहमान सहित अन्य शामिल हैं।

राफेल दैमारी और अंजू बोडो को समिति का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोकराझाड़, चिरांग, बाक्सा, उदालगुड़ी और तामुलपुर जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य बीटीसी क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश