home page

चुनाव से पहले सामागुड़ी में गांजा के खिलाफ अभियान, एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
चुनाव से पहले सामागुड़ी में गांजा के खिलाफ अभियान, एक तस्कर गिरफ्तार


नगांव (असम), 25 मार्च (हि.स.)। आगामी चुनावों के मद्देनजर सामागुड़ी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर सामागुड़ी के बरमा क्षेत्र में चलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध तस्कर को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुमुद अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह गांजा तस्करी से जुड़े होने के संदेह में पकड़ा गया है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कुमुद अली से पूछताछ जारी रखे हुए है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश