home page

मार्घेरिटा पुलिस की एंटी-ड्रग कार्रवाई, 10.19 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद

 | 
मार्घेरिटा पुलिस की एंटी-ड्रग कार्रवाई, 10.19 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद


तिनसुकिया (असम), 14 अप्रैल (हि.स.)। असम के मार्घेरिटा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर मार्घेरिटा थाना की एक टीम ने लिडो टी एस्टेट (6 नंबर लाइन) स्थित एक आवास पर मंगलवार को छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उक्त घर से 10.19 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना है। मामले की जांच जारी है और इस संबंध में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश