home page

मोरिकलोंग डकैती कांड में एक और आरोपित गिरफ्तार

 | 

नगांव (असम), 28 अप्रैल (हि.स.)। नगांव जिला के मोरिकलोंग डकैती कांड के सिलसिले में नगांव पुलिस ने एक और आरोपित को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नाजिरुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाजिरुल इस्लाम मोइराबाड़ी चर (नदी का छाड़न वाला क्षेत्र) क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया।

उल्लेखनीय है कि इस डकैती कांड के दौरान बदमाशों के हमले में एक चिकित्सक और उनकी पत्नी घायल हो गए थे, जिससे इलाके में काफी दहशत फैल गई थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन दो डकैतों को गिरफ्तार कर लिया था।

फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश