अंजन दत्त की 10वीं पुण्यतिथि पर राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
| Jun 16, 2026, 21:35 IST
गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अंजन दत्ता की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को गुवाहाटी स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव बिपुल गोगोई ने किया।
सभा में पूर्व सांसद रिपुन बोरा ने अंजन दत्ता के योगदान को याद करते हुए कहा कि परिवहन मंत्री के रूप में उन्होंने असम के परिवहन विभाग को नई दिशा दी थी। इस अवसर पर एपीसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा, महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वपन दास, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोइनाजान बेगम सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

