home page

तामुलपुर में अमृत वृक्ष आंदोलन का सफल समापन, 5,000 पौधों का वितरण

 | 
तामुलपुर में अमृत वृक्ष आंदोलन का सफल समापन, 5,000 पौधों का वितरण


तामुलपुर (असम), 01 अगस्त (हि.स.)। जिला प्रशासन और बाक्सा वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को तामुलपुर में अमृत वृक्ष आंदोलन का सफल आयोजन किया गया। मां के नाम एक पेड़ उप-विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक तथा राज्य के कैबिनेट मंत्री बिश्वजीत दैमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को औपचारिक रूप से पौधे वितरित किए गए तथा वन विभाग की ओर से करीब 5,000 पौधों का वितरण कर जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश