केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल के दो दिवसीय दौरे पर 20 को आएंगे इटानगर
इटानगर, 18 नवंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह आगामी 20 नवंबर को इटानगर पहुंचेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वे 20 से 22 नबंर के बीच अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
बुधवार को इटानगर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अरुणाचल प्रदेश आना राज्य के नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है। वे राज्य में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, अमित शाह उन पुलिस जवानों को 'गृह मंत्री पदक' देकर सम्मानित करेंगे जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया है। इसके अलावा, वे निगम (कॉरपोरेशन) से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

