home page

दुलियाजान ट्रिपल मर्डर: आरोपित अमीर दास के पिता बोले, उसे जो सजा मिले हमें कोई आपत्ति नहीं

 | 
दुलियाजान ट्रिपल मर्डर: आरोपित अमीर दास के पिता बोले, उसे जो सजा मिले हमें कोई आपत्ति नहीं


डिब्रूगढ़ (असम), 25 नवंबर (हि.स.)। दुलियाजान के ट्रिपल मर्डर मामले के आरोपित अमीर दास के पुलिस गोलीबारी में घायल होने की खबर के बाद उसके पिता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने इतना बड़ा अपराध किया है कि सरकार उसे जो भी सजा दे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

अमीर के पिता ने कहा कि उसने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया है और उसे अपने अपराध की सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अमीर ने इतना बड़ा अपराध किया है कि सरकार उसे जो भी सजा दे, हमें कोई आपत्ति नहीं है। उसने एक परिवार को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उसे सजा मिलनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें ऐसा बेटा नहीं चाहिए। हम उसे देखने जेल में भी नहीं गए थे और अस्पताल में भी नहीं जाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि दुलियाजान के ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपित अमीर दास और राजू दास पुलिस की गिरफ्त से भागने की कथित कोशिश के दौरान बीती रात पुलिस गोलीबारी में घायल हुए थे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश