home page

आज ही अगप से होगा गठबंधन; बीपीएफ से भी संभावना, यूपीपीएल से होगी चर्चा: मुख्यमंत्री

 | 
आज ही अगप से होगा गठबंधन; बीपीएफ से भी संभावना, यूपीपीएल से होगी चर्चा: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 04 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को संकेत दिया कि असम गण परिषद (अगप) के साथ गठबंधन आज ही अंतिम रूप ले सकता है। साथ ही उन्होंने अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ भी समझौते की संभावना जताई है।

होली उत्सव में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगप के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह गठबंधन राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ भी गठबंधन की संभावना है। इसके अलावा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापक राजनीतिक स्थिरता और विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न दलों के साथ बातचीत की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे सहित अन्य विषयों पर सहयोगी दलों के साथ आपसी सहमति से निर्णय लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश