बरपेटा में गैर-असमिया भाषी लोगों के आगमन का आरोप
| Apr 8, 2026, 14:51 IST
बरपेटा (असम), 08 अप्रैल (हि.स.)। मतदान से पहले बरपेटा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैर-असमिया भाषी लोगों के समूहों के आगमन को लेकर आरोप सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चेंगा, कलगछिया और मन्दिया इलाकों में ऐसे कई लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों के इन क्षेत्रों में आने से निवासियों के बीच उनकी पहचान और उद्देश्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह भी आरोप है कि इनमें से कई लोग असमिया भाषा नहीं जानते, जिससे उनके चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
बरपेटा रोड रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ की स्थिति देखी गई, जहां यात्रियों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

