home page

अलीपुरद्वार से बिन्नागुड़ी तक रेलखंड का निरीक्षण

 | 
अलीपुरद्वार से बिन्नागुड़ी तक रेलखंड का निरीक्षण


अलीपुरद्वार से बिन्नागुड़ी तक रेलखंड का निरीक्षण


अलीपुरद्वार से बिन्नागुड़ी तक रेलखंड का निरीक्षण


-डीआरएम देवेंद्र सिंह ने विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

कोकराझार (असम), 20 नवम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के अलीपुरद्वार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) देवेंद्र सिंह ने आज अलीपुरद्वार जंक्शन से बिन्नागुड़ी रेलवे स्टेशन तक विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। डीआरएम ने हासीमारा और बिन्नागुड़ी रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान नए स्टेशन मास्टर कक्ष, पैनल रूम तथा यात्रियों की सुविधा से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

स्टेशन निरीक्षण से पूर्व अलीपुरद्वार जंक्शन से बिन्नागुड़ी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान रेल पटरियों, पुलों, ओवरहेड विद्युत उपकरणों, एलिफेंट कॉरिडोर तथा रेलखंड में मौजूद अन्य रेलवे परिसंपत्तियों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन की दक्षता, रेलवे परिसंपत्तियों के रखरखाव, संरक्षा व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं की समीक्षा करना था, ताकि संबंधित रेलखंड पर सुरक्षित, सुचारु एवं भरोसेमंद रेल सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा