home page

अखिल गोगोई के बयान से असहमत देबव्रत सैकिया

 | 
अखिल गोगोई के बयान से असहमत देबव्रत सैकिया


गुवाहाटी, 19 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता देवब्रत सैकिया ने रविवार को अखिल गोगोई द्वारा विभिन्न समुदायों के समर्थन को लेकर दिए गए बयान से असहमति जताई।

सैकिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह गोगोई के इस कथन का समर्थन नहीं करते हैं, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस को बंगाली, ब्राह्मण, चाय जनजाति, हिताधिकारी और महिलाओं का समर्थन नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ब्राह्मणों और हिताधिकारियों सहित विभिन्न वर्गों का समर्थन प्राप्त हुआ है। सैकिया ने इस तरह के बयानों को वास्तविक स्थिति से अलग बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को राज्य में विभिन्न समुदायों का समर्थन मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश