चुनाव 26 : गौरीपुर के चुनावी सभा में अखिल गोगोई का भाजपा सरकार पर अजीब आरोप
धुबड़ी (असम), 04 अप्रैल (हि.स.)। राइजर दल के नेता अखिल गोगोई ने शनिवार को गौरीपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में भाजपा सरकार के खिलाफ कई अजीब आरोप लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के शासनकाल में निचले असम के टोपी पहनने और दाढ़ी रखने वाले मियां-मुसलमान गुवाहाटी आने से डरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान मियां-मुसलमानों को निशाना बनाकर एनकाउंटर में रात के समय मार दिया जाता है।
गोगोई ने यह भी कहा कि राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो मियां-मुसलमानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उल्लेख किया कि बेदखली अभियान के दौरान मियां-मुसलमानों के पक्ष में आवाज उठाने के कारण भाजपा ने उन्हें “चुम्मा बाबा” कहकर संबोधित किया।
आगामी चुनावों को लेकर राज्यभर में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच इस तरह के बयान से राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

