अखिल गोगोई का रकीबुल, रिपुन और वाजेद अली चौधरी पर हमला
गुवाहाटी, 06 सितंबर (हि.स.)। राइजर दल के नेता और विधायक अखिल गोगोई ने कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं—रकीबुल हुसैन, रिपुन बोरा और वाजेद अली चौधरी—पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक ये नेता कांग्रेस में रहेंगे, तब तक पार्टी असम में सत्ता में वापस नहीं आ सकती।
अखिल गोगोई ने रकीबुल हुसैन पर काजीरंगा से जुड़े कथित कुकर्मों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ऊपरी असम के लोग रकीबुल हुसैन जैसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेंगे।
गठबंधन टूटने के बाद भी कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए गोगोई ने पार्टी को “गली-सड़ी पार्टी” और भ्रष्टाचारियों का दल करार दिया। उन्होंने कहा कि रकीबुल हुसैन, रिपुन बोरा और वाजेद अली चौधरी जैसे नेताओं के रहते कांग्रेस के लिए असम की सत्ता में वापसी मुश्किल है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

