home page

सीजेपी के समानांतर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का आंदोलन ऐतिहासिक भूल: अखिल गोगोई

 | 
सीजेपी के समानांतर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का आंदोलन ऐतिहासिक भूल: अखिल गोगोई


गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। राइजर दल के अध्यक्ष एवं शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने सीजेपी के साथ समानांतर रूप से कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा आंदोलन चलाने के फैसले को ऐतिहासिक भूल करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा को एकजुट होकर राजनीतिक रूप से चुनौती देने के मामले में विपक्षी दलों ने कोई सबक नहीं सीखा है।

अखिल गोगोई ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बार-बार पत्र लिखकर सीजेपी के साथ समानांतर रूप से आंदोलन नहीं चलाने का आग्रह किया था। हालांकि, उन्हें अब तक उनके किसी भी पत्र का जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने विपक्षी दलों की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों के राजनीतिक अनुभव के बावजूद विपक्ष भाजपा को एकजुट होकर चुनौती देने की आवश्यकता को नहीं समझ पाया है।

गोगोई की इस टिप्पणी से असम में विपक्षी एकता और भाजपा के खिलाफ संयुक्त आंदोलन की रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चा फिर तेज होने की संभावना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश