home page

बिरियानी टिप्पणी को लेकर अजमल का रकीबुल हुसैन पर निशाना

 | 
बिरियानी टिप्पणी को लेकर अजमल का रकीबुल हुसैन पर निशाना


गुवाहाटी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने बिरियानी को लेकर कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि हुसैन ने जन्म से ही बिरियानी नहीं, बल्कि सूखी मछली खाई थी।

अजमल ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि हुसैन गरीब परिवार से आते थे और ऐसे में उनके लिए बिरियानी खाना संभव नहीं था। अजमल ने इस दौरान हुसैन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘पागल’ भी बताया।

अजमल की इस टिप्पणी के बाद नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। इससे पहले हुसैन ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की ओर से की गई टिप्पणी के जवाब में बिरयानी का जिक्र किया था।

नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को की जाएगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश