बेदखली अभियान पर बदरुद्दीन अजमल का रकीबुल हुसैन पर तंज, कहा– बाल्टी में पानी लेकर डूब जाना चाहिए
गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। बेदखली अभियान को लेकर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और गौरीपुर के विधायक अब्दुस सुबहान अली सरकार पर तीखा हमला बोला है। अजमल ने रकीबुल हुसैन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बाल्टी में पानी लेकर डुबकी लगानी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान आज अजमल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दोनों नेता सांसद और विधायक होने के बावजूद इलाके में रोजाना बेदखली अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन वे इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।
उन्होंने दोनों नेताओं की भूमिका और उच्छेद अभियान को लेकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कई अन्य आरोप भी लगाए। अजमल ने कहा कि जनता के मुद्दों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की चुप्पी सवाल खड़े करती है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

