home page

अजमल ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया सांप्रदायिक दल

 | 
अजमल ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया सांप्रदायिक दल


गुवाहाटी, 23 मार्च (हि.स.)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में आने से नहीं रोक पाएगा।

एआईयूडीएफ प्रमुख ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन में न तो पर्याप्त ताकत है और न ही एकजुटता, जिससे वह भाजपा को प्रभावी चुनौती दे सके। अजमल बीती रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अजमल ने उसे “सांप्रदायिक दल” करार दिया और आरोप लगाया कि इसी कारण सभी मुस्लिम मतदाता कांग्रेस को वोट नहीं देते हैं।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन की विश्वसनीयता और एकता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा राज्य में अब भी एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश