नगांव उपचुनाव: बदरुद्दीन अजमल ने कचुवा तिनिआली बाजार में लोगों से की बातचीत
| Sep 17, 2026, 18:37 IST
गुवाहाटी, 17 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के एआईयूडीएफ उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने गुरुवार को नगांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कचुवा तिनिआली बाजार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना तथा उनकी आशा-आकांक्षाओं को समझने का प्रयास किया।
अजमल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनकी बात सुनने और उनकी अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को निर्धारित है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

