home page

अल्पसंख्यक इलाकों में 10 लाख वोटों से हारने के बाद बदरुद्दीन अजमल अप्रासंगिक: पीयूष हजारिका

 | 
अल्पसंख्यक इलाकों में 10 लाख वोटों से हारने के बाद बदरुद्दीन अजमल अप्रासंगिक: पीयूष हजारिका


नगांव (असम), 21 सितंबर (हि.स.)। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने सोमवार को दावा किया कि अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भारी हार के बाद एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल अब राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो गए हैं।

सामागुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हजारिका ने कांग्रेस की स्थिति को भी दयनीय बताया। उन्होंने दावा किया कि सामागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन की स्थिति भी बेहद कमजोर है।

इस कार्यक्रम के दौरान 2,000 से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा पार्टी की ओर से किया गया। वहीं, धिंग में भी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के भाजपा में शामिल होने की बात सामने आई है।

इस बीच नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में भी जनसंपर्क बढ़ाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश