home page

ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा पर भावुक हुए बदरुद्दीन अजमल, राहत सहायता का किया ऐलान

 | 
ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा पर भावुक हुए बदरुद्दीन अजमल, राहत सहायता का किया ऐलान


गुवाहाटी, 25 जुलाई (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ऊपरी असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हालत बेहद दयनीय है और उन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता है।

अजमल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं को शौचालय की सुविधा न होने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने घोषणा की कि बाढ़ प्रभावित महिलाओं के लिए 10 हजार शौचालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा, बाढ़ से क्षतिग्रस्त नामघरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

अजमल ने सभी से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश