नगांव उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस एक टीम : बदरुद्दीन अजमल
नगांव (असम), 16 सितंबर (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने बुधवार को नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में अजमल ने आरोप लगाया कि नगांव उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस एक ही टीम की तरह काम कर रहे हैं।
अजमल ने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवार शिवामणि बोरा भी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके सामने चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे और घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगेंगे।
एआईयूडीएफ प्रमुख ने चुनाव में राइजर दल के नेता अखिल गोगोई से भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वह जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखेंगे और समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

