home page

ऊपरी असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच दूसरे दिन भी पहुंचे बदरुद्दीन अजमल

 | 
ऊपरी असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच दूसरे दिन भी पहुंचे बदरुद्दीन अजमल


गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। विधायक बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार को कहा कि वह लगातार दूसरे दिन ऊपरी असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित लोगों के बीच राहत एवं सहायता कार्यों में जुटे रहे।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में अजमल ने शृंखल चलिहा द्वारा दिए गए सहयोग, उत्साह और समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आत्मीय सहयोग ने उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित किया है।

अजमल ने सभी शुभचिंतकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले दिनों में भी उन्हें इसी तरह लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहेगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता का कार्य निरंतर जारी रखा जा सके।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश