home page

बोको के एकीकृत देखभाल केंद्र का मंत्री अजंता ने किया निरीक्षण, अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश

 | 
बोको के एकीकृत देखभाल केंद्र का मंत्री अजंता ने किया निरीक्षण, अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश


गुवाहाटी, 12 जुलाई (हि.स.)। असम की महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन मंत्री अजंता नेओग ने रविवार को कामरूप जिले के बोको स्थित बामुनीगांव में निर्माणाधीन 85 करोड़ रुपये की लागत वाले एकीकृत वृद्धाश्रम एवं बाल देखभाल केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना अक्टूबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

पूर्वोत्तर का अपनी तरह का पहला यह एकीकृत केंद्र बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा। 65 बीघा भूमि में विकसित हो रहे इस परिसर में 344 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। यहां अस्पताल, कक्षाएं, परामर्श कक्ष, पुस्तकालय, सभागार तथा मनोरंजन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश