home page

गौरव गोगोई की चुनावी सभा में एआईयूडीएफ जिंदाबाद के नारे

 | 
गौरव गोगोई की चुनावी सभा में एआईयूडीएफ जिंदाबाद के नारे


गुवाहाटी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई की चुनावी सभा में एआईयूडीएफ के समर्थन में नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। सभा के दौरान कथित रूप से ‘‘एआईयूडीएफ जिंदाबाद’’ के नारे लगाए गए। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम स्थल पर रखी कुर्सियों को तोड़े जाने का भी दावा किया गया है।

घटना को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के अनुसार, कांग्रेस के नेता चुनावी वैतरणी पार करने के उद्देश्य से रात में लाहरीघाट के विधायक आशिफ नजर के आवास पर पहुंची थी और स्थानीय मौलवियों से समर्थन हासिल करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

उल्लेखनीय है कि नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है और रविवार को प्रचार का अंतिम दिन है। चुनाव मैदान में भाजपा के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की शिवामणि बोरा और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल समेत अन्य उम्मीदवार हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश