home page

इस बार कांग्रेस खत्म: बदरुद्दीन अजमल

 | 
इस बार कांग्रेस खत्म: बदरुद्दीन अजमल


दरंग (असम), 06 अप्रैल (हि.स.)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने सोमवार को दावा किया कि असम विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में उभरेगी।

दलगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अजमल ने कहा कि एआईयूडीएफ इस क्षेत्र में जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने परिणाम आने से पहले ही स्थानीय लोगों को “विजय उत्सव” में शामिल होने का निमंत्रण देकर अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया।

अजमल ने मतदाताओं से एआईयूडीएफ के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। राज्य में चुनाव से पहले विभिन्न दलों के बीच प्रचार तेज हो गया है और दलगांव जैसे क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश