फरोम ने आपसू के सदस्य पर हमले की निन्दा की
इटानगर, 05 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल इंडिजिनस ट्राइब्स फोरम ने 3 सितंबर को चांगलांग जिले के बोरडुमसा-दबोरडुमसा-दायुन इलाके में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' सुनवाई प्रक्रिया के दौरान ऑल अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के नेताओं पर कथित तौर पर चकमा और हाजोंग शरणार्थियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है।
यह घटना अरुणाचल प्रदेश के मूल निवासियों को हाशिए पर धकेलने की एक खुली कोशिश है और ऐसी कोई भी हरकत मूल निवासियों की आबादी, उनके संवैधानिक और राजनीतिक हितों और राज्य के भविष्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।
फोरम ने अरुणाचल प्रदेश की मतदाता सूची में शरणार्थियों या अयोग्य लोगों को शामिल करने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया है।
सदस्यों ने कहा कि 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' का काम संविधान, लागू कानूनों और संबंधित नियमों के तहत तय पात्रता मानदंडों के अनुसार सख्ती से किया जाना चाहिए।
वही फरोम ने संबंधित अधिकारियों से मांग कि है कि वे मूल निवासियों के खिलाफ हुई इस हिंसा की घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करें, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें और सुनवाई प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों और हितधारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

