धान रोपाई कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री पीयूष हजारिका
| Jun 28, 2026, 19:05 IST
नगांव (असम), 28 जून (हि.स.)। असम के कृषि मंत्री पीयूष हजारिका ने रविवार को नगांव जिले के कोंडोली क्षेत्र के बोरकोचारी गांव में आयोजित धान की पौध रोपाई कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय किसान एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

