home page

बाढ़ प्रभावित किसानों में दो लाख सुपारी और नारियल के पौधे बांटे जाएंगे

 | 
बाढ़ प्रभावित किसानों में दो लाख सुपारी और नारियल के पौधे बांटे जाएंगे


शिवसागर (असम), 24 अगस्त (हि.स.)। असम के कृषि विभाग ने हालिया बाढ़ से प्रभावित शिवसागर और चराईदेव जिलों के किसानों के लिए दो लाख सुपारी और नारियल के पौधे वितरित करने का निर्णय लिया है।

कृषि मंत्री पीयूष हजारिका ने आज एक कार्यक्रम में किसानों से धान की कटाई के बाद रबी फसलों की खेती करने पर विचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे किसान बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के साथ अपनी कृषि भूमि का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से फलदार फसलों की खेती को भी बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश