home page

अगप के 42वें स्थापना दिवस पर अतुल बोरा ने दी शुभकामनाएं, असम के विकास के लिए गठबंधन जारी रखने का जताया विश्वास

 | 
अगप के 42वें स्थापना दिवस पर अतुल बोरा ने दी शुभकामनाएं, असम के विकास के लिए गठबंधन जारी रखने का जताया विश्वास


गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने बुधवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी वर्तमान एवं पूर्व नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बोरा ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि छह साल लंबे ऐतिहासिक असम आंदोलन से असम गण परिषद का जन्म हुआ था। उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक इससे जुड़े सभी लोगों के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि असम गण परिषद और उसके सहयोगी दल के बीच लंबे समय से गठबंधन रहा है। बोरा ने विश्वास जताया कि असम में स्थायी शांति, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के हित में दोनों दलों के बीच यह गठबंधन और एकता भविष्य में भी बरकरार रहेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों दल मिलकर राज्य के कल्याण और प्रगति के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश