home page

असम गण परिषद की बैठक में स्वायत्त परिषद और नगर निकाय चुनावों पर चर्चा

 | 
असम गण परिषद की बैठक में स्वायत्त परिषद और नगर निकाय चुनावों पर चर्चा


गुवाहाटी, 04 नवंबर (हि.स.)। असम गण परिषद (अगप) की महानगर समिति के कार्यालय में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्वायत्त परिषद चुनावों और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मिरि (मिसिंग), सोनोवाल कछारी और तिवा स्वायत्त परिषदों के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर निगमों और नगरपालिका बोर्डों के आगामी चुनावों के संदर्भ में भी चर्चा हुई।

बैठक में चुनावों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों और आगे की रणनीति पर विचार किया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश