home page

तामुलपुर में अग्निवीर प्री-रिक्रूटमेंट रैली का होगा आयोजन

 | 

तामुलपुर (असम), 07 मई, (हि.स.)। सेना के 17वीं-असम रेजिमेंट की पहल पर आगामी 16 और 17 मई को तामुलपुर जिले स्थित 17वीं-असम रेजिमेंट के फुटबॉल मैदान में अग्निवीर प्री-रिक्रूटमेंट रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार, आगामी जून माह में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी और प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इस प्री-रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नलबाड़ी, बरपेटा, बाक्सा, दरंग, तामुलपुर, कामरूप (मेट्रो), कामरूप (ग्रामीण), उदालगुड़ी और बजाली जिलों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से अग्निवीर में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ेगी तथा उन्हें भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में सहायता मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश