home page

अगरतला में 1,437 करोड़ की भूमिगत बिजली केबल परियोजना की आधारशिला स्थापित

 | 
अगरतला में 1,437 करोड़ की भूमिगत बिजली केबल परियोजना की आधारशिला स्थापित


अगरतला, 29 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को अगरतला शहर की बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया। उन्होंने बड़दोवाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में अगरतला भूमिगत बिजली केबल परियोजना के भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लिया। इस परियोजना के लिए 1,437 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भूमिगत केबल व्यवस्था लागू होने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान कम करने, बिजली चोरी रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, बिजली के खंभों पर लटकने वाले तारों की जगह भूमिगत केबल बिछाने से अगरतला शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 'यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन' पहल की भी शुरुआत की गई। इस परियोजना को अगरतला की बिजली वितरण व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश