home page

16 वर्षों बाद असम में आज से जनगणना के प्रथम चरण की गणना शुरू

 | 
16 वर्षों बाद असम में आज से जनगणना के प्रथम चरण की गणना शुरू


गुवाहाटी, 17 अगस्त (हि.स.)। 16 वर्षों के अंतराल के बाद असम में सोमवार से जनगणना के प्रथम चरण की गणना शुरू हो गई। प्रथम चरण की गणना 15 सितंबर तक चलेगी।

इस चरण में अधिकारियों द्वारा घरों की स्थिति के साथ-साथ घर में मौजूद सभी संपत्तियों और इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं का विवरण दर्ज किया जाएगा। गणनाकर्मी प्रत्येक परिवार के मुखिया से निर्धारित 33 प्रश्न पूछेंगे।

जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना निदेशक विश्वजीत पेगू ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश